WhatsApp Group Join Now

गुड़गांव में ब्राह्मण वेलफेयर एसोसिएशन ने परशुराम जयंती बनाई। इस अवसर पर  अध्यक्ष अजय शर्मा ने कहा कि भगवान विष्णु जी के छठे अवतार भगवान परशुराम अजर अमर है। हमें उनके दिखाए गए मार्ग पर चलना चाहिए। उन्होंने 21 बार इस पृथ्वी को जीत कर फिर दान में दे दिया। उनके जैसा दानवीर इस धरती पर कोई दुसरा हुआ नहीं है। हिमाचल प्रदेश के सिरमौर में रेणुका जी स्थल पर हजारों लाखों लोग उनके दर्शन के लिए जाते हैं । हिन्दू धर्म के प्रति आस्था रखने वाले राजपूत लोग उन्हें अपना इष्टदेव मानते हैं। दीपावली के 10 दिन बाद हिमाचल सरकार राजकीय मेला लगाती है। उनकी पालकी को गवर्नर व मुख्यमंत्री कंधा देते हैं। वहां की सबसे ऊंची चोटी जमदग्नि टीला है। जिस पर जाने मात्र से ही कष्टों का निवारण हो जाता है।

भगवान परशुराम के नाम से बनाया जाए चौक

हमें भगवान परशुराम जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलते हुए शिक्षा और स्वास्थ्य की तरफ आज ध्यान देने की जरूरत है। ब्राह्मण समाज ने सदैव दुनिया को ज्ञान दिया है। अपने ज्ञान और तप के बदौलत उन्होंने इस धरती पर अनेक सामाजिक धार्मिक कार्य किए हैं। सभी लोगों ने इस अवसर पर ब्राह्मण कल्याण बोर्ड के गठन की मांग की है। गुड़गांव के एक चौक का नाम भगवान परशुराम चौक रखा जाए। इस बारे में विधायक श्री सुधीर सिंगला से मांग की गई थी। लेकिन अभी तक मांग पूरी नहीं हो पाई है। इसके लिए मुख्यमंत्री से अति शीघ्र एक शिष्टमंडल मिलेगा। इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक स्कूल के लिए पांच पंखे भेंट किए गए हैं। इस पावन अवसर पर प्रसाद के रूप में 51 किलो मिठाई बाटी गई है।

ये भी पढ़े-हमें करना होगा ये अन्यथा रोएगी हमारी संतान

अवसर पर ये रहें उपस्थित

इस अवसर पर राजकुमार त्यागी, कल्याण सिंह शर्मा पूर्व आईआरएस, गुड़गांव विकास मंच की पूर्व अध्यक्ष डॉ पुष्पा धनकड़,पंकज पाठक, ग्रामीण विकास संगठन प्रधान महासचिव सुरेंद्र शर्मा, टीपी शर्मा, विनोद शर्मा, समाजसेवी सोनू कौशिक, मनीष कौशिक, संस्था के उपाध्यक्ष अनिल वशिष्ठ, गोविंद वशिष्ठ, प्रशांत शर्मा, प्रोफेसर लिली शर्मा, कुलदीप शेखावत, मनोज ठाकुर, रफीक अहमद, चमन लता शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

ये भी पढ़े-बेचारा पति ! पिसता रहता है चक्की के दो पाटों के बीच

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *