WhatsApp Group Join Now

आम खाना सबको पसंद है। गर्मियों में आम मिल जाने के बाद किसी और फल की तमन्ना ही नहीं रहती। अब आपने वो वाली कहावत तो सुनी ही होगी “आम तो आम गुठलियों के भी दाम” एक बार खर्च करने के बाद आपको फायदा दो बार मिलता है। अब आम के साथ भी यही होने वाला है आपको आम का फायदा तो मिलेगा ही मिलेगा। अब गुठली खाने के भी फायदे हैं, जो आपको हैरान कर सकते हैं। तो चलिए देर किस बात की जानते हैं।

आम की गुठली इम्युनिटी बढ़ाएं

आम के साथ-साथ आम की गुठली भी सेहत के लिए फायदेमंद है। आम की गुठली खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। ये इम्युनिटी बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। इम्युनिटी को मजबूत तो बनाती ही है ये गुठली कोलेस्ट्राल को बढ़ने से भी रोकती है। यानि आपको आम का अब डबल फायदा मिलने वाला है।

ये भी पढ़े-18 घंटे काम करने वाले को देश में कहते हैं बेरोजगार

डायरिया और पेट दर्द में राहत

                       Mango fruit 

आम की गुठली गर्मियों में बहुत काम की चीज है। अगर आपको गर्मी की वजह से दस्त लग गए हैं यानि डायरिया हो गया है तो आम की गुठली इसको ठीक कर सकती है। अगर मासिक धर्म के दौरान आपके पेट में काफी ज्यादा दर्द हो रहा है तो भी आम की गुठली का सेवन कर सकते हैं। ये गुठली तुरंत आपको दर्द से राहत दे सकती है।

ये भी पढ़े-आम के हैं शौकीन, तो खाने से पहले ये नियम पढ़ लें

आम की गुठली का इस्तेमाल करने का तरीका

  • आम की गुठली को अच्छे से साफ करें।
  • गुठलियों को धूप में अच्छी तरह से सुखा लीजिए।
  • गुठलियों के बाहर वाला हिस्सा तोड़कर अंदर से छोटी सफेद गुठली निकालनी है।
  • इसको महीन पीसकर इसका पाउडर बना लें।
  • एक गिलास पानी में एक चम्मच गुठली का पाउडर और एक चम्मच शहद मिलाकर इसका सेवन कीजिए।

ये भी पढ़े-हमें करना होगा ये अन्यथा रोएगी हमारी संतान

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *