WhatsApp Group Join Now

अक्सर खाना खाने के बाद मीठा खाने का मन करता है। पहले हमारे पूर्वज खाना खाने के बाग गुड़ खाते थे। लेकिन आज की युवा पीढ़ी गुड़ खाना बिल्कुल पसंद नहीं करती। खाना खाने के बाद मीठा खाना है तो गुड़ की जगह आइसक्रीम या चॉकलेट ने ले ली। इसी वजह से छोटी उम्र में बहुत सारे रोग लग जाते हैं। आज हम खाना खाने के बाद गुड़ खाने के कुछ बेहतरीन फायदे बताने वाले हैं। इसको पढ़ने के बाद आप भी खाना खाने के बाद गुड़ का सेवन करना भूलिएगा नहीं।

गुड़ खाने के फायदे

गुड़ कैल्शियम की कमी करेगा पूरी

माना जाता है खाना खाने के बाद गुड़ खाना सेहत की दृष्टि से बहुत लाभकारी होता है। गुड़ हमारी हड्डियों को मजबूत रखने में मदद कर सकता है। गुड़ में कैल्शियम और फास्फोरस की अच्छी मात्रा पाई जाती है। खाने के बाद इसके सेवन से हम जोड़ो और हड्डियों के दर्द से बच सकते हैं। ये शरीर में कैल्शियम की कमी को पूरा करने के लिए भी सहायक होता है।

ये भी पढ़े-दांतों की समस्या से हैं परेशान, तो करेें ये उपाय

खून की कमी नहीं होती

                चने के साथ गुड़ का सेवन

गुड़ में प्रचुर मात्रा में आयरन की मात्रा पाई जाती है। इसके सेवन से खून की कमी नहीं होती है। गुड़ का चने के साथ सेवन करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से शरीर को बहुत फायदा पहुंचता है। दिल को स्वस्थ रखने में गुड़ लाभकारी होता है। वजन को भी इसके सेवन से कंट्रोल किया जा सकता है।

आंखों की रोशनी बनाता है बेहतर

गुड़ खाने से आंखों की रोशनी को बेहतर बनाया जा सकता है। गुड़ कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। जिस व्यक्ति की आंखे कमजोर है तो गुड़ का सेवन आंखों की रोशनी को ज्यादा खराब होने से बचाने में मदद करेगा।

ये भी पढ़े-30-40 की उम्र में खुद को कैसे संभाले, जानिए

खाना पचाने में सहायक

गुड़ को प्राकृतिक मिठाई माना जाता है। गुड़ का इस्तेमाल खाना खाने के बाद करना अमृत के समान है। भोजन करने के बाद जब हम मीठे में थोड़े से गुड़ का सेवन करते हैं, तो ये भोजन को पचाने में भी सहायता करता है। पाचन तंत्र के लिए गुड़ का सेवन करना उपयोगी हो सकता है। ये हमारा भोजन पचाने में भी हेल्प करता है।

माइग्रेन जैसी बीमारी पर काबू

माना जाता है कि नियमित रुप से गुड़ खाने से दिमाग को स्वस्थ रखा जा सकता है। इसके सेवन से माइग्रेन जैसी बीमारी पर भी कुछ हद तक काबू पाया जा सकता है। याददाश्त अच्छी रखने में भी गुड़ का सेवन हमारी हेल्प करता है। प्रतिदिन गुड़ खाने से ही आपको इसके फायदे मिलेंगे।

कैसे करें गुड़ का सेवन

  • आप गुड़ का इस्तेमाल सीधा ही कर सकते हैं। गुड़ के फायदे लेने के लिए इसे जैसा है वैसा ही सेवन करना लाभकारी माना जाता है।
  • गुड़ की चाय भी बना सकते हैं।
  • गुड़ के चावल भी बनाकर इनका सेवन कर सकते हैं।
  • अन्य व्यंजन बनाते हैं तो शक्कर की जगह गुड़ का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • गुड़ को चने के साथ खाना भी बहुत लाभकारी है।

गुड़ कब नहीं खाना चाहिए

  1. एक दिन में 60 ग्राम से ज्यादा गुड़ न खाएं।
  2. शुगर के मरीज को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

ये भी पढ़े-कुंवारी लड़कियां हो जाती हैं शादीशुदा पुरुष पर लट्टू, हो सकती है मुश्किल

ये सिर्फ मान्यताओं पर आधारित विचार हैं। आप अपने डॉक्टर्स से संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *