WhatsApp Group Join Now

मानव शरीर को स्वस्थ रहने के लिए विटामिन, मिनरल्स, पोषक तत्वों की जरुरत होती है। हेल्दी आहार ही हेल्दी जीवन के जरूरी है। चुंकदर खाने से इंसान को गजब के फायदे मिलते हैं। दिनभर में एक चुंकदर का सेवन आपको कई बीमारियों से बचा सकता है। बहुत सारे पोषक तत्वों से भरपूर चुंकदर के सेवन से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं चलिए जानते हैं।

चुंकदर में भरपूर मात्रा में आयरन

चुंकदर में आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। इसको खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। महिलाएं एनिमिया से भी बच जाती हैं। चुंकदर खाने से ब्लड में ऑक्सीजन अच्छे से रहता है। ये शरीर को मजबूती प्रदान करती है।

त्वचा को बनाएं चमकदार

चुंकदर आप सलाद के रुप में भी ले सकते हैं और जूस में भी इसका सेवन कर सकते हैं। दोनों ही तरीकों से इसका सेवन लाभकारी है। चुंकदर से त्वचा में निखार भी आता है। माना जाता है कि इसमें एक्सीऑक्सीडेंट से भरपूर गुण होते हैं, जो त्वचा को चमकदार बनाती है। विटामिन सी के साथ-साथ इसमें फाइबर, आयरन, पोटेशियम,मैग्नीशियम की मात्रा भी होती है। चुंकदर का सेवन गाजर व खीरे के साथ करने से कील मुंहासों से छुटकारा मिल जाता है। इसमें ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो हमारी डेमेज सेल्स को रिपेयर कर देते हैं।

पाचन तंत्र करें बेहतर

चुंकदर के जूस के सेवस ने पाचन तंत्र को सुधारा जा सकता है। चुंकदर में फाइबर की अधिकता होती है। ये पेट में अच्छे बैक्टीरिया का निर्माण करती है। फाइबर पाचन तंत्र में सुधार करने के साथ-साथ कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसके सेवन से आप अपने पाचन तंत्र को बेहतर कर सकते हैं।

ये भी पढ़े-बेचारा पति ! पिसता रहता है चक्की के दो पाटों के बीच

कैल्शियम से भरपूर

पुरुषों की तुलना में महिलाओं को ज्यादा मात्रा में कैल्शियम की जरुरत होती है। एक उम्र होने के बाद महिलाओं की हड्डियां कमजोर होने लगती है। कैल्शियम की कमी के कारण बहुत सी महिलाओं के घुटनों और कमर में दर्द रहना शुरू हो जाता है। इसके लिए आप दिन में एक चुंकदर खाकर कैल्शियम की मात्रा को शरीर में बढ़ा सकते हैं।

गर्भवती महिला के लिए लाभकारी

चुंकदर के सेवन को गर्भवती महिला के लिए अच्छा माना जाता है। कहा जाता है कि इसके सेवन से बच्चे को सम्पूर्ण पोषक तत्व प्राप्त हो जाते हैं। अगर आप हर रोज एक चुंकदर खाने में इस्तेमाल करती हैं तो आपके गर्भ में पल रहा बच्चा जन्मजात दोषों से बच सकता है।

मेमोरी को बढ़ाता है

चुंकदर का सेवन दिमाग के लिए भी फायदेमंद है।ऐसा माना जाता है कि ये ब्रेन संबंधी समस्याओं को दूर कर सकता है। अगर आपको कुछ भी याद रखने में दिक्कत आ रही है तो आप नियमित रुप से इसके सेवन से फर्क देख पाएंगे।

चुंकदर बढ़ाता है स्टैमिना

हर रोज एक चुंकदर का सेवन आपकी इम्युनिटी पावर को मजबूत बनाता है। अगर आप लंबे समय तक बिना थके काम करना चाहते हैं, तो इसका सेवन कीजिए। चुंकदर कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होती है। इसमें नाइट्रिक ऑक्साइड होता है जो मसल्स में रक्त के प्रवाह को बढ़ाता है।

ये भी पढ़े-कांख में खुजली होना गंभीर बीमारी की तरफ इशारा

ये भी है जरूरी-गर्मी में स्किन से ज्यादा इस तरह करें आंखों की केयर

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *