WhatsApp Group Join Now

 

सब्जियां हर कोई खाता है और इन्हें अपने घर में ही उगाना चाहता है। फूलों को तो ज्यादातर लोग अपने घरों में लगाना पसंद करते हैं, लेकिन अब फल और सब्जियों की पैदावार भी लोग घर के गार्डन में लेने लगे हैं। जगह की कमी के चलते लोग टेरेस गार्डनिंग की तरफ भी बढ़ रहे हैं। होम गार्डनिंग काफी प्रचलित है।

हर कोई चाहता है कि वो आर्गेनिक चीजें खाएं, जो सेहत को फायदा पहुंचाती हैं। ऐसे में बाजार की वस्तुओं पर भरोसा नहीं किया जा सकता है। लोग अपने घर में ही जरुरत के हिसाब से सब्जियां ग्रो करने लगे हैं, जो बहुत अच्छा है। इस लेख में आपको कुछ ऐसी सब्जियों की जानकारी देंगे, जो आप किसी भी मौसम में आसानी से उगा सकते हैं।

कभी भी उगाएं ये सब्जियां

आमतौर पर अलग-अलग सब्जियों को बोने का समय भी अलग-अलग होता है। ऑफ सीजन अगर किसी चीज को आप लगाते हैं, तो सही से ग्रो नहीं हो पाती है। हर सब्जी और फल का अपना-अपना मौसम होता है और वो उसी तापमान के हिसाब से ग्रो होती है। लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी है, जो किसी भी मौसम में ग्रो हो सकती है। आप इन सब्जियों को गर्मियों में भी लगा सकते हैं और सर्दियों में भी।

हरी मिर्च

हरी मिर्च के बिना तो सब्जी का स्वाद फीका है। कुछ लोग तो सब्जी और रोटी के साथ अलग से हरी मिर्च खाते हैं। सब्जी ना हो तो भी हरी मिर्च से बनी चटनी लाजवाब होती है। हरी मिर्च का पौधा आप किसी भी सीजन में अपने घर में लगा सकते हैं। ये पूरे साल लगता है और आपको मिर्च देता है।

इस पौधे को ज्यादा केयर की जरुरत नहीं होती है। आपको ध्यान रखना है कि इसमें ज्यादा पानी का भराव नहीं होना चाहिए। हालांकि पौधे में नमी जरुरी है। आप इसके बेहतर विकास के लिए इसमें गोबर की खाद, सरसों की खली, कंपोस्ट आदि भी डाल सकते हैं। एक बार लगाने के बाद ये पूरे साल आपको मिर्ची देगा।

पालक

पालक को लोग सर्दियों में ही ज्यादा उगाते हैं, लेकिन आप इसको गर्मी में उगा सकते हैं। गर्मी में भी पालक का लुत्फ आप उठा सकते हैं। आयरन से भरपूर पालक को छाया की जरुरत होती है और जलनिकासी वाली ऊपजाउ मिट्टी की। आप पूरे साल पालक उगा सकते हैं। आप वंसत की शुरुआत होने पर या गर्मी के आखिरी दिनों में इसे बोए और पूरे साल इसकी सब्जी खाएं।

खीरा

सलाद में खीरा खाना तो हर कोई पसंद करता है। सेहत को अनोखे फायदे देने वाले खीरे का मजा भी आप पूरे साल ले सकते हैं। ये बेल के रुप में बढ़ने वाली सब्जी है। ये बहुत जल्दी से बढ़ने वाली बेल है। एक बार इसका बीज लगाने के बाद आप 40 से 45 दिन में खीरा तोड़कर खा सकते हैं। खीरा किसी भी मौसम में उगा सकते हैं, लेकिन गर्मी और बारिश का मौसम इसके लिए अनुकुल है। ज्यादा ठंड पड़ने पर इसकी ग्रोथ रुक जाती है।

बैंगन

बैंगन तो घर में कई बार बनता है, तो आप मार्केट जाकर इसको बार-बार क्यों खरीद रहे हैं। आप बीजों क सहायता से इसको घर में आसनी से उगा सकते हैं। एक बार लगाने के बाद पूरे साल चलने वाला ये पौधा। इसको ज्यादा केयर की जरुरत नहीं है। आपको अच्छी जलनिकासी वाली मिट्टी में इसको लगाना है और धूप और पानी सीमित मात्रा में मिले इसका ध्यान रखना है।

ये भी है जरुरी-कंटेनर में ऐसे उगानी है ब्रोकली, एक ही पौधे से मिलेगी अनेक

ये भी पढ़े-दुनिया की सबसे ताकतबर सब्जी है कंटोला

नोट- ये जानकारी आपको कैसी लगी कमेंट करके आप अपनी राय और सुझाव जरुर दीजिए। आपको किसी अन्य विषय पर सूचना प्राप्त करनी है, तो कमेंट के माध्यम से हमें बताएं। द यूनिक भारत से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *