अब फल और सब्जियों की पैदावार भी लोग घर के गार्डन में लेने लगे हैं। जगह की कमी के चलते लोग टेरेस गार्डनिंग की तरफ भी बढ़ रहे हैं।
हर कोई चाहता है कि वो आर्गेनिक चीजें खाएं, जो सेहत को फायदा पहुंचाती हैं।
आमतौर पर अलग-अलग सब्जियों को बोने का समय भी अलग-अलग होता है।
ऑफ सीजन अगर किसी चीज को आप लगाते हैं, तो सही से ग्रो नहीं हो पाती है। ह
हर सब्जी और फल का अपना-अपना मौसम होता है और वो उसी तापमान के हिसाब से ग्रो होती है।
लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी है, जो किसी भी मौसम में ग्रो हो सकती है। आप इन सब्जियों को गर्मियों में भी लगा सकते हैं और सर्दियों में भी।
टमाटर को अमूमन हर सीजन में उगाया जा सकता है। इसे हर सब्जी बनाने में प्रयोग किया जाता है।
सलाद में खीरा खाना तो हर कोई पसंद करता है। सेहत को अनोखे फायदे देने वाले खीरे का मजा भी आप पूरे साल ले सकते हैं।
लॉकी भी पूरे साल उगाई जा सकती है। इसपर हैंड पॉलिनेशन कर पूरी साल लौकी ले सकते हें।
आप बीजों क सहायता से बैंगन को घर में आसनी से उगा सकते हैं। एक बार लगाने के बाद पूरे साल चलने वाला ये पौधा।
हरी मिर्च का पौधा आप किसी भी सीजन में अपने घर में लगा सकते हैं। ये पूरे साल लगता है और आपको मिर्च देता है।
इसके अलावा पालक, धनिया भी पूरे सीजन उगाया जा सकता है। हालांकि इनके मात्रा कम हो सकती है।
Learn more