माना जाता है कि शनिवार के दिन कुछ खास काम नहीं करने चाहिए। ऐसा करने से शनि क्रोधित हो जाते हैं।
शनिवार को लोहे की चीजों का दान देना शुभ होता है। इस दिन लोहे से बनी हुई वस्तु घर में लेकर नहीं आनी चाहिए।
शनिवार के दिन आप काले कपड़े जरुर पहनें। इस दिन काले कपड़े पहनना शुभ है। काला रंग शनि देव का प्रिय है।
सरसों का तेल नहीं खरीदना चाहिए। हालांकि सरसों का तेल भगवान को चढ़ाना चाहिए। आप तेल का दीपक लगाएं।
शनिवार के दिन काले जूते पहनकर आप कहीं बाहर जा रहे हैं, तो आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। इस दिन काले जूते न पहनें।
आपको कैंची खरीदने से इस दिन बचना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से पति पत्नी के बीच मनमुटाव हो जाता है।
शनिवार को भूल कर भी काले कुत्ते का अपमान नहीं करना चाहिए। इस दिन काले कुत्ते को तेल लगाकर रोटी डालना शुभ माना जाता है।
नई झाड़ू का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसा करने पर भगवान रुष्ट हो जाते हैं और आपके ऊपर कष्ट आ सकता है।
शनिवार के दिन आप नमक का आदान प्रदान करते हैं तो ये शनि भगवान को क्रोधित कर सकता है और आप कर्जवान हो सकते हैं।
पहली बार लोहे से बनी वस्तु का इस्तेमाल घर में नहीं करना चाहिए और ईंधन का सामान खरीदने पर भी इस दिन मनाही है।
ये स्टोरी आपको कैसी लगी है कमेंट करके अपनी राय और सुझाव दीजिए। इस प्रकार की अन्य खबरों के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ।
Learn more