आजकल घरों में अजवायन का पौधा आम हो गया है। लेकिन यह अजवायन का पौधा नहीं है, यह मेक्सिकन मिंट है।

 मैक्सिकन मिंट की पत्तियों का उपयोग खाने व स्वास्थ्य लाभ के लिए किया जाता है।

इसमें फाइबर, नियासिन, फोलेट, लेटेन, मैग्नीज, लोटे, क्रिप्टोक्सैथिन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखते हैं।

इस पौधे को सीधे किसी नर्सरी से खरीद कर लाया जा सकता है। साथ ही इसे कटिंग से भी आसानी से ग्रो कर सकते हैं। 

इसे गर्मियों के मौसम में लगाया जाता है। फरवरी से अक्टूबर के महीने में तेजी से बढ़ता है

इस पौधे को सामान्य मिट्‌टी, गोबर के खाद और राइस हस्क के मिश्रण में आसानी से लगाया जा सकता है।

इसे 3 से 5 घंटे की धूप की जरूरत होती है। इस पौधे को पानी की कम जरूरत होती है।

सर्दियों में धीमी गति से ग्रो करता है। यह गर्मियेों में तेज गति से बढ़ता है।

पौधे में पानी की अधिक मात्रा न लगाएं पौधे को तीन से चार घंटे की ही धूप लगाएं

मैक्सिकन मिंट को पालतू जानवरों से दूर रखें। जानवरों काे इस पौधे की गंध पसंद नहीं है। कुत्तों से दूर रखें।

मैक्सिकन मिंट संबंधी पूरी जानकारी के लिए पूरा लेख पढ़ें। लेख का लिंक नीचे दिया गया है। 

मैक्सिकन मिंट उगाने के तरीके व फायदे जानने के लिए पूरा वीडियो देखें। नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।