प्रकृति ने हमें उपहार के रुप में कई ऐसे पौधे दिए हैं, जो हमारी सेहत को अनोखे फायेद पहुंचाते हैं। कई पौधों का इस्तेमाल जड़ी बुटियों के तौर पर किया जाता है। औषधियों के निर्माण में कई पौधों का प्रयोग होता है। बहुत से पौधों के फूल फायदेमंद होते हैं, तो बहुत से पौधों के पत्ते चमत्कारिक फायदे पहुंचाते हैं।
मरुआ भी सेहत को अनोखे फायदा पहुंचाता है और इसका इस्तेमाल कई बीमारियों की रोकथाम के लिए किया जाता है। इस लेख में मरुआ पौधे के बारे में जानते हैं और ये हमारे सेहत को कैस फायदा पहुंचाता है इसके बारे में जानने का प्रयास करेंगे।
मरुआ पौधे के दूसरे नाम
मरुआ को बनतुलसी, नागबेल, नादबोई, मांड आदि कहा जाता है। ये बबरी जाति का पौधा है। मीठे मार्जोरम और नॉटेड मार्जोरम आदि नामों से भी इसे जाना जाता है।
मरुआ में पाए जाने वाले पोषक तत्व
- विटामिन सी की मात्रा इसमें पाई जाती है।
- इसके पत्तों में फाइबर पाया जाता है।
- कैल्शियम और पोटशियम का ये अच्छा स्रोत है।
- इसके अंदर प्रोटीन भी पाया जाता है।
मरुआ के फायदे
आमतौर पर इसका प्रयोग जड़ी बुटी के रुप में किया जाता है। इसकी गंध भी मनमोहक होती है। औषधियों में इसका प्रयोग होता है।
पेट के कीड़ों का करे सफाया
मरुआ के पत्ते चबाने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं। आप दिन में मरुआ की पत्तियां चबा सकते हैं, इनको चबाने का कोई साईड इफैक्ट नहीं है। ये पत्तियां पेट का संक्रमण दूर करने के लिए भी उपयोगी मानी जाती हैं।
खांसी जुकाम में लाभकारी
मरुआ को खांसी जुकाम में राहत पहुंचाने वाला भी बताया गया है। अगर आपको बदलते मौसम में वायरल ने जकड़ लिया है, तो आप इसके पत्तियों का इस्तेमाल चाय बनाने के लिए करें। इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर भी आप पी सकते हैं। खांसी, जुकाम में ये पत्तियां आराम पहुंचाती हैं।
पेट के लिए फायदेमंद
मरुआ की पत्तियां पेट से संबंधित बीमारियों के लिए काफी फायदेमंद मानी जाती है। आप इसकी चटनी बनाकर खा सकते हैं। ये बेहद लाजवाब लगती है। अपच, गैस, कब्ज जैसी समस्या से छुटकारा दिलाती है। इसमें फाइबर की मात्रा होती है, इसलिए आपको मलत्यागने में परेशानी नहीं होती।
मुंह के लिए फायदेमंद
मरुआ की पत्तियों में सौंधी सुंगध आती हैं। अगर आप मुंह की बदबू से परेशान हैं, तो नियमित रुप से इसकी पत्तियां चबाएं। ऐसा करने पर आपकी मुंह की दुर्गंध दूर होगी। मसूड़ों की सूजन को भी ये कम करने में लाभकारी है।
सिरदर्द में लाभकारी
मरुआ सेहत के लिए फायदेमंद है इस बात में कोई मनाही नहीं है। इसकी पत्तियों का लेप करना सिरदर्द में भी आराम पहुंचाता है। अगर आपका सिरदर्द कर रहा है, तो आप मरुए की पत्तियों को पीसकर सिर पर इसका लेप करें, कुछ ही देर में जादुई फायदा आपको देखने को मिलेगा।
मरुआ का अन्य प्रयोग
- मरुआ का प्रयोग आप व्यंजन को स्वादिष्ट बनाने के लिए कर सकते हैं।
- रायता आदि में इसका प्रयोग किया जा सकता है।
- मरुआ की पत्तियों का इस्तेमाल सलाद के तौर पर किया जा सकता है।
- सलाद के ऊपर इसके फूलों को भी बिखेरा जा सकता है।
- चटनी बनाने के लिए इसकी पत्तियों का इस्तेमाल किया जाता है।
- नाक में फुंसी होने पर मरुआ की पत्तियों को सूंघा जाता है।
ये भी है जरुरी-अपराजिता उगाने का ये सही समय, जानिए पौधे पर भर-भर के फूल लाने का देसी तरीका
ये भी है जरुरी-अपनी रसोई में इन पांच सस्ते ‘सुपरफूड्स’ को दें जगह
ये भी है जरुरी-एलोवेरा जूस करता है कई बीमारियां पैदा, किन लोगों को सेवन से बचना चाहिए, जानिए
नोट- ये लेख सामान्य जानकारी पर आधारित है। आप ज्यादा जानकारी के लिए विशेषज्ञ से संपर्क कर सकते हैं। इस प्रकार की अन्य जानकारी के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ।