घर में जगह की कमी होने पर लोग गार्डनिंग नहीं कर पाते हैं। लेकिन ऐसे में वे ट्रे गार्डन बना सकते हें। 

 ट्रे गार्डन देखने में इतना सुंदर बनता है कि लोग इसके नजदीक ही रहना पसंद करते हैं। चलिए हम बताते हैं इसके लगाने का तरीका

एक बड़े पॉट में बहुत से अलग अलग तरीके के पौधे लगाकर इसे गार्डन का रूप दिया जाता है।

इसमें छोटे पौधे लगाए जाते हैं ताकि यह जल्दी न बढ़ें। इसमें सक्युलेंट्स या कैक्टस लगाना सही रहता है।

 इसे गार्डन का रूप देने के लिए छोटा सा तालाब, पत्थर लगा दिए जाते हैं। इसमें रास्ता भी बनाया जाता है। 

कुछ ऐसे पौधे लगाएं जिनपर फूल आता है। कुछ बिना फूल वाले प्लांट भी लगाएं।

इस गार्डन में जरूरी नहीं कि सभी बाजार की चीजों का ही प्रयोग किया जाए। इसमें घर की वेस्ट चीजों का  भी प्रयोग किया जा सकता है।

इस गार्डन को सिर्फ पौधों से ही नहीं अलग-अलग आइटम से सजाया जाता है। इसमें पौधों के साथ छोटे-छोटे पत्थरों का उपयोग करें। 

इसमें फब्बारा लगाएं। इसके लिए मार्केट में छोटी-छोटी बैट्री के फब्बारे लगे रहते हैं। इसमें खिलौने वाली कुर्सी भी रखें।

मिनी गार्डन के लिए ट्रे का चयन सावधानी से करना चाहिए। कंक्रीट की ट्रे सबसे अधिक उपयोगी है।

ट्रे गार्डन बनाने के संंबंध में और जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक को क्लिक करें।