इस सर्दी सरसों का साग जरूर खाया होगा। लेकिन इसे सिर्फ स्वाद के लिए न खाएं। इसमें पोष्टिकता का खजाना है।
हार्ट के लिए फ़ायदेमंद सरसों के साग में फोलेट पाया जाता है। फ़ोलेट दिल की सेहत के लिए बहुद फायदेमंद है। इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम किया जा सकता है।
वजन कम करने में सहायकसरसों के साग में फाइबर की अधिक मात्रा होती है। इसके सेवन से शरीर का मेटाबॉलिज्म ठीक रहता है। जिससे यह वजन कम करने में सहायक है।
फेफड़ों के लिए ज़रूरीहार्ट के साथ ही सरसों का साग फेफड़ों को स्वस्थ रखने में काफी मददगार है। इसमें विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो फेफडो़ं के लिए फायदेमंद है।
इम्यूनिटी को करता है मजबूतसरसों के साग में विटामिन सी की मात्रा अच्छी होती है। एसे में इसमें इम्यूनिटी बढ़ाने वाले गुड होते हैं जो शरीर को सेल डैमेज से बचाते हैं।
हड्डियों के लिए फायदेमंदसरसों के साग में कैल्शियम और पोटैशियम अच्छी मात्रा में होते हैं। इसके सेवन से हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
विषाक्त पदार्थों को निकालेयह बॉडी से विषाक्त पदार्थों को निकालने में मददगार साबित होता है। सरसों के साग में सल्फर और एंटी ऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं।
आंखों की रोशनी बढ़ाएसाग में विटामिन-ए पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो फेफडो़ं के लिए बेहद फायदेमंद है। यह आंखों की रोशनी के लिए भी सहायक है।
पोषक तत्वों का खजानायह पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम और विटामिन्स मौजूद होते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।
पेट संबंधी बीमारी करे ठीकफाइबर से भरपूर होने के कारण यह डाइजेस्टिव सिस्टम को साफ रखने में मदद करता है। इसमें बहुत सारे फिनोल्स और फ्लेवोनोइड्स होते हैं।
पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए लिंक पर क्लिक करें।इससे अधिक जानकारी के लिए यूनीक फार्मिंग से जुड़े रहें।