WhatsApp Group Join Now

Health tips: ठंड से बचने के लिए लोग स्वेटर, या मोजे पहनकर सोना पसंद करते हैं। बहुत से लोग सिर पर टोपी लगाकर भी सोते हैं ताकि ठंड से बच सकें। बहुत से लोगों को इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि क्या ठंड में पैरों में मोजे पहनकर सोना चाहिए या नहीं। आज का ये आर्टिकल उन लोगों के लिए हैं, जो इस असमंजस में रहते हैं कि मोजे पहनकर सोना सही है या गलत।

मोजे पहनकर सोना सामान्य है

ठंड में मोजे पहनकर सोना बिल्कुल सामान्य है। ऐसा करने पर आप ठंड से खुद को अच्छे से बचा सकते हैं। विशेषज्ञों ने भी सर्दी में मोजे पहनकर सोने की आदत को बिल्कुल नार्मल बताया है। विशेषज्ञों का कहना है कि ज्यादा सर्दी होने पर आपके शरीर की रक्त वाहिकाएं संकुचित हो जाती हैं, ऐसे में मोजे पहनकर सोने से उनको संकुचित होने से रोका जा सकता है।

विशेषज्ञों का कहना है कि अगर आपको मोजे पहनकर सोने में कोई परेशानी नहीं हो रही और अच्छी नींद आ रही है, तो ये सही है, लेकिन इसके विपरीत अगर आपको नींद नहीं आ रही है, मोजे पहनकर सोने से आपको बैचेनी हो रही है, तो आपके लिए इनको उतारकर सोना ही सही है।

मोजे पहनकर सोने के फायदे

  • मोजे पहनकर सोने से फड़ी एड़िया ठीक हो जाती हैं।
  • ठंड से बचाव हो जाता है।
  • ब्लड सर्कुलेशन सही रहता है।
  • जिनके पैर सर्दियों में ठंडे रहते हैं, उनके लिए ये पैरों को गर्म रखने का अच्छा विकल्प है।

मोजे पहनकर सोने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

  • मोजे हमेशा सुती कपड़े से बने हुए होने चाहिए।
  • सिंथेटिक कपड़ों से बने मोजे कई बार परेशानी का कारण बन सकते हैं।
  • टाइट मोजे पहनकर सोना हानिकारक हो सकता है।
  • मोजे का ज्यादा इस्तेमाल करने पर शरीर का तापमान बढ़  सकता है।
  • कई बार सिंथेटिक कपड़ों से बने होने की वजह से आपको रेशैज या एलर्जी जैसी समस्या भी हो सकती है।

नोट- ये सूचना सामान्य जानकारी पर आधारित है। आप ज्यादा जानकारी प्राप्त करने के लिए अपने डॉक्टर से बात कर सकते हैं।

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *