WhatsApp Group Join Now

पौधे लगाना हर किसी को पसंद है। कुछ पौधे हमारे जीवन में सौभाग्य लेकर आते हैं, तो कुछ पौधों को घर में लगाया जाना शुभ नहीं माना जाता। हालांकि सब लोगों की सोच अलग होती है और पसंद अलग होती है।

कुछ लोग बहुत से पौधों को घर में लगाना पसंद नहीं करते, उनका मानना है कि ये पौधे आपके जीवन में नकारात्मकता लेकर आते हैं। दूसरी तरफ कुछ लोग उन्हीं पौधों को घर में लगाना पसंद करते हैं, जिनको वास्तु शास्त्र के हिसाब से घर में लगाया जाना शुभ नहीं माना गया।

इस लेख में हम कुछ ऐसे पौधों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जिनका घर में लगाया जाना शुभ नहीं माना जाता। तुलसी, मनीप्लांट, जेड प्लांट, अपराजिता आदि पौधों को खुशियां और सौभाग्य का प्रतीक बताया गया है, तो वहीं दूसरी तरफ कुछ पौधों का संबंध नकारात्मकता से जोड़ दिया गया है। इस लेख में जानते हैं कि वो कौन से पौधें हैं, जिनको वास्तु के हिसाब से घर में लगाया जाना शुभ नहीं माना जाता।

पौधे जो घर के लिए नहीं हैं शुभ

कैक्टस- कैक्टस का पौधा घर में लगाया जाना कुछ लोगों द्वारा नकार दिया गया है। माना जाता है कि कांटों वाला ये पौधा घर में लगाने से अंशाति और नकारात्मकता आती है।

हालांकि इस पौधे को घर में लगाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए ये सुझाव दिया गया है कि आप इसको छत के ऊपर या फिर खिड़की के पास रख सकते हैं। ये पौधा घर में आने वाली नकारात्मकता से लड़कर आपका रक्षक भी बन सकता है। घर में सही दिशा में रखे जाने पर ये पौधा आपके लिए अशुभ नहीं होगा।

बोनसाई- बोनसाई पौधे बेहद सुंदर और आकर्षक होते हैं। आजकल लोगों का रुझान बोनसाई की तरफ ज्यादा बढ़ रहा है। बहुत से लोग अपने घर में बोनसाई लगा रहे हैं।

वास्तु शास्त्र में इन पौधों को घर में लगाया जाना शुभ नहीं माना गया है। ये धीमे रुप से वृद्धि करता है, इसलिए इसको शुभ नहीं माना गया। हालांकि इन पौधों को घर में रखने की बजाए आप बाहर खुली जगह पर रख सकते हैं।

कपास– बर्फ जैसा दिखने वाला ये पौधा बहुत से लोग घर में लगा लेते हैं। घर को आकर्षक लुक देने के चक्कर में लोग इसको घर में लगाते हैं, लेकिन वास्तु के हिसाब से ये आपके लिए शुभ नहीं है। वास्तु के अनुसार कपास और रेशमी पौधे घर के अंदर लगाए जाने अच्छे नहीं होते।

मेहंदी- भारत में मेहंदी को हर शुभ अवसर में लगाया जाता है और ये इसका पौधा भी काफी सुंदर होता है। बहुत से लोग इसको घर के अंदर लगा लेते हैं, लेकिन कहा जाता है कि इस पौधे पर बुरी शक्तियों का बसेरा जल्दी होता है, इसलिए इसको घर में लगाने से बचें।

हरड़ या अजवायन- बहुत से लोग घर में हरड़ या अजवायन लगाते हैं। बहुत से लोगों का मानना है कि इन पौधों की महक बुरी शक्तियों को आह्वान करते हैं, इसलिए इनको घर में लगाया जाना कतई शुभ नहीं माना गया है।

इमली- इमली के पेड़ पर भी बुरी शक्तियां रहती हैं ऐसा माना जाता है। इमली का पेड़ घर में या घर के आसपास होना शुभ नहीं माना जाता।

मुरझाए हुए या मरे हुए पौधे- घर में हमेशा हरे और ताजा पौधों को ही जगह देनी चाहिए। जो पौधे सुख गए हैं या मर गए हैं उनको हटा देना ही सही रहता है।

घर में इन जहरीले पौधों को लगाने से बचें

लिली- लिली का पौधा बहुत सुंदर होता है और फूल देने वाला होता है। लेकिन ये पौधा आपको घर में लगाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये बिल्लियों के लिए हानिकारक होता है। मनुष्यों के लिए भी ये जलन पैदा करने वाला हो सकता है।

साबूदाना- साबूदाना भी जहरीला पौधा माना जाता है। इसको खाने से उल्टी दस्त हो सकते हैं।

गूंगा बेंत- ज्यादा मात्रा में अगर मनुष्य या जानवर किसी के द्वारा निगल लिया जाता है, तो ये घातक हो सकता है।

इंग्लिश आइवी– त्वचा में जलन,गले में जलन और बुखार लाने के लिए जिम्मेदार हो सकता है ये पौधा।

 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *