WhatsApp Group Join Now

घर में मनीप्लांट का पौधा लगाना हर किसी को पसंद होता है। आपको हर घर में मनीप्लांट का पौधा जरुर लगा मिलेगा। मनीप्लांट के पौधे को धन को आकर्षित करने वाला पौधा कहा जाता है। इसलिए लोग इस पौधे को घर में लगाना बेहद पसंद करते हैं। ये पौधा दिखने में काफी आकर्षक और सुंदर भी लगता है। बहुत से लोग मनीप्लांट लगाते समय कई गलतियां कर देते हैं, जिनके परिणाम भंयकर होते हैं। 

वास्तु शास्त्र में मनीप्लांट के पौधे का बहुत महत्व है और इसको गलत तरीके से लगाना आपकी तंगहाली का जीवन जीने पर मजबूर कर सकता है। माना जाता है कि अगर इसको सही तरीके से नहीं लगाया जाता, तो ये नकारात्मक ऊर्जा खींचता है और आर्थिक परेशानियों का कारण बनता है। इस लेख में जानते हैं कि मनीप्लांट का पौधा लगाने की सटीक जानकारी क्या है।

किस तरह से लगाएं मनीप्लांट का पौधा

  • मनीप्लांट को उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ नहीं माना जाता। कहा जाता है कि ये बृहस्पति की दिशा होती है। अगर आप उत्तर-पूर्व दिशा में इस पौधे को लगा रहे हैं, तो ये स्वास्थ्य को हानि पहुंचाता है। 
  • मनीप्लांट के लिए दक्षिण दिशा को शुभ माना जाता है। इस दिशा में मनी प्लांट लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसलिए ये दिशा मनीप्लांट लगाने के लिए उपयुक्त है।
  • मनीप्लांट को जमीन में कभी नहीं लगाना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से सुख समृद्धि का नाश होता है। इसके पत्ते जमीन पर पड़ना शुभ नहीं माना जाता। इसलिए किसी रस्सी की सहायता से इसे उपर चढ़ाएं।
  • मनीप्लांट का पौधा शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर कृष्ण पक्ष की सप्तमी के बीच में लगाया जाना शुभ माना जाता है।
  • रविवार को इस पौधे में कभी भी पानी नहीं देना चाहिए। साथ ही आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए इसमें पानी डालते समय थोड़ा दूध मिलाना अच्छा माना जाता है।
  • अगर इस बेल का पत्ता कोई सूख या पीला पड़ जाता है, तो उसको तुरंत हटा देना चाहिए।

ये सूचना सामान्य जानकारियों पर आधारित है। आप विषय पर ज्यादा जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो वास्तु शास्त्र के बारे में जानकारी रखने वाले व्यक्ति से संपर्क करें।

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *