WhatsApp Group Join Now

हिदूं धर्म में गाय की पूजा की जाती है। माना जाता है कि गाय में तैंतीस करोड़ देवी-देवता निवास करते हैं। गाय को घर में रखना शुभ माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार गाय की सेवा करने से इंसान को पुण्य मिलता है। गाय का दान भी सबसे बड़ा दान माना गया है। इस लेख में गाय से जुड़े कुछ उपाय जानते हैं, जिनके प्रयोग से रोग, दोष सब दूर हो जाते हैं। हिसार से पंडित अशोक शर्मा का कहना है कि गाय का दान महादान होता है। गाय की सेवा करने का पुण्य भाग्यशाली इंसान को ही मिलता है।

अकाल मृत्यु का दोष दूर

हिसार से पंडित अशोक शर्मा के अनुसार गाय का दान शुभ माना जाता है। गुरुवार के दिन गाय का दान करना चाहिए, इससे आप पर से अकाल मृत्यु का दोष दूर हो जाता है। अगर गाय का दान संभव नहीं है, तो आप गुरुवार के दिन आटे की गाय बनाकर इसे गाय के उपर से 11 बार वारकर दान मंदिर में कर सकते हैं।

धन में बरकत

गाय का घर में विचरण करना शुभ माना जाता है। आप गाय को पूरे घर में चक्कर लगवाएं। जहां-जहां गाय के कदम पड़े है वहां की मिट्टी लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी में रखने से धन संबंधी समस्याओं का अंत हो जाता है। अगर आपके पास गाय नहीं है, तो आप घर में विचरण करवाने के लिए किसी की गाय मांग कर भी ला सकते हैं।

संतान से करवाएं गाय के चरण स्पर्श

कहा जाता है कि रोटी बनाते समय हमेशा गाय की एक रोटी बनानी चाहिए और खिलानी चाहिए। गाय को जब रोटी खिलाते हैं तब अपने संतान से गाय के चरण स्पर्श करवाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से संतान का भविष्य उज्जवल होता है।

कलह होता है दूर

गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए और पानी पिलाना चाहिए। आप गाय को जब हरा चारा खिलाएं, तो उसमें से दो उंगुली हरा चारा पीले वस्त्र में ले आएं और उसे तुलसी के पौधे पर बांध दें। ऐसा करने पर घर में होने वाले कलह दूर हो जाते हैं।

במחקרי מוח, Minocin בטבליות הראה יכולת לעכב הפעלת מיקרוגליה גם במינונים נמוכים יחסית. ההשפעה הזו נחקרת בהקשר של כאב נוירופתי וטרשת אמיוטרופית צידית, לא רק כטיפול אנטיביוטי. לכן מטופלים פרטיים שמשלמים מכיסם בודקים היטב מחיר עדכני של Minocin לפני התחלת קורס ממושך. השוואת עלויות בין ספקים מורשים זמינה בקישור www.lavie-ephrat.co.il.

किसी भी प्रकार की धार्मिक भावनाओं का ठेस पहुंचाने का हमारा कोई उद्देश्य नहीं है। 

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *