WhatsApp Group Join Now

नाक न होती तो क्या होता? नाक न होती तो, ना रामायण होती और ना महाभारत, दोनों नाक के कारण ही तो हुई हैं। लक्ष्मण शूर्पनखा की नाक नहीं काटते और नाक के चक्कर में ही महाभारत लड़ी गई। नाक! नाक ने तो हमारी नाक बचा ली चेहरे पर लगकर। मजेदार है ना, सुनना नाक न होती तो क्या होता ? जितना मजेदार है उतना ही डरावना भी है। भई, नाक न होती तो कुछ भी तो नहीं होता। चलो आप सोचो नाक नहीं होती तो क्या होता….

नाक नहीं होती तो….

  • चलो एक तरह से अच्छा होता अगर नाक नहीं होती, इसके कई फायदे हो जाते।
  • कोई हमारे सामने नाक ऊंची नहीं करता।
  • हमें किसी के सामने नाक नहीं रगड़नी पड़ती।
  • हमारी कोई नाक भी नहीं कटवा सकता था।
  • कोई हमारी नाक भी नीचे नहीं कर सकता।
  • नाकों चने नहीं चबाने पड़ते।
  • नाक न होती तो जुकाम नहीं होता और शुभ कार्य करने से पहले छींक भी नहीं आती।
  • नाक नहीं होगी तो गुस्सा कहां आकर बैठेगा।
  • खरार्टे परेशान नहीं करते।
  • नाक पर मक्खी नहीं बैठती।
  • नाक के नीचे कुछ भी नहीं होता।

ऊपर आपने नाक नहीं होने के फायदे पढ़ लिए और खुश हो गए, कि चलो नाक नहीं होती तो इन नाक वाले झंझटों से छुटकारा मिल जाता। नाक नहीं होने के नुकसान भी तो हैं। नाक कैसी भी हो चेहरे पर लगती बड़ी प्यारी है। कल्पना करके देखो आपका चेहरा बिना नाक के कैसा लगेगा। बिल्कुल डरावना लगेगा, नाक कटे हुए भूत की तरह।

ये भी पढे़-बांस के अचार से बढ़ेगी बच्चों की हाइट

नाक के प्रकार

  • नाक के बहुत सारे प्रकार होते हैं।
  • पकौड़े जैसी नाक- जो देखने में बिल्कुल सुंदर नहीं लगती।
  • भिंडी जैसी नाक- कुछ हद तक सही है।
  • चपटी नाक- ठीक-ठाक।
  • तलवार जैसी नाक- सुंदर नाक।
  • छोटी नाक- सुंदर।
  • बड़ी नाक- चेहरे के हिसाब से सुंदर।
  • तोते की चोंच जैसी नाक- सुंदर नाक।

नाक न होने के नुकसान

  • चेहरा बदसूरत दिखाई देता खाली रेगिस्तान की तरह।
  • चश्मा कहां अटकाते ?
  • दोनों आंखे आपस में लड़ाई करती।
  • नाक न होती तो बदबू और सुंगध को कैसे पहचानते?
  • श्वास लेने का काम किससे करते?
  • नाक ठंडी हवा को गर्म करके हमारे शरीर में भेजती है।
  • महिलाएं  नोजपीन और नथनी कहां पहनती?

ये भी पढ़े-रोटी गोल बनाने के पीछे है वैज्ञानिक कारण

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *