WhatsApp Group Join Now

lipstick plant-बागवान अपने गार्डन में यूनिक पौधे लगाना पसंद करते हैं। बहुत से ऐसे पौधे हैं, जो आकर्षक नजर आते हैं। आपने कभी लिपस्टिक प्लांट के बारे में सुना है। लिपस्टिक प्लांट को आप घर पर आसानी से लगा सकते हैं। इसको एशिनैंथस रेडिकन्स कहा जाता है।

ये पौधा काफी आकर्षक और सदाबहार होता है। हाउसप्लांट्स के तौर पर इस पौधे को लोग लगाना पसंद करते हैं। दरअसल सुर्ख लाल ट्यूबलर फूल लिपस्टिक की तरह नजर आते हैं, इसलिए इसको लिपस्टिक प्लांट नाम दे दिया गया । 

आप भी इसको सुंदर और अट्रैक्टिव प्लांट को घर में लगाना चाहते हैं, तो आसान है। अच्छी केयर के साथ ये पौधा 10 साल से भी अधिक समय तक जीवित रहता है। चलिए जानते हैं गमले में लिपस्टिक प्लांट लगाने की सारी जानकारी?

बीज से लगाएं लिपस्टिक प्लांट (Plant lipstick plant from seed)

बीज से इसको आसानी से लगाया जा सकता है। पास नर्सरी से या ऑनलाइन माध्यम से इसके बीज प्राप्त करें। आपको खाद मिलाकर अच्छे से पॉटिंग मिश्रण बनाना है। मिट्टी अच्छी और हेल्दी होगी तो प्लांट भी बेहतर ग्रोथ करेगा। पौधे को अच्छी जलनिकासी वाली हवादार मिट्टी पसंद है। ऐसी मिट्टी तैयार होने के बाद लिपस्टिक के बीज को लगाएं।

पानी का रखें ख्याल

  1. हल्की नमी में लिपस्टिक प्लांट अच्छी ग्रोथ पकड़ता है। 
  2. गमले में मिट्टी का ऊपरी हिस्सा सूखने पर सिंचाई करें। 
  3. लिपस्टिक प्लांट की पत्तियों को गीला करने से बचें। 
  4. पत्तियों पर पानी फगंस का कारण बन सकता है। 

लिपस्टिक प्लांट में धूप (Sunshine in Lipstick Plant)

  1. सुबह की धूप पौधे के लिए सही है। 
  2. बेहतर ग्रोथ और फूलों के लिए सुबह की धूप दिखाएं। 
  3. पौधे को 18 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा तापमान की जरुरत नहीं होती।
  4. तापमान में अचानक बदलाव इसके लिए हानिकारक है। 

लिपस्टिक प्लांट में खाद (fertilizer in lipstick plant)

  • पौधे बढ़ने के लिए फीड की मांग करते हैं।
  • उर्वरक को इसकी आधी मात्रा तक पतला  करके इसे दें। 
  • गर्मी और वसंत में हफ्ते में 1 बार  खाद डालें।
  • पतझड़ और सर्दियों में महीने में 1 बार खाद डालनी है।

कीटों से करें बचाव

  1. कीटों से पौधे का बचाव जरुरी है।
  2. कीट लगने पर पौधे की ग्रोथ रुक जाती है। 
  3. कीटनाशक साबून या नीम ऑयल का छिड़काव करें। 
  4. डिटर्जेंट को पानी में मिलाकर भी छिड़काव कर सकते हैं।

अन्य केयर टिप्स

  • पौधे को तेज धूप से बचाना है। 
  • कम रोशनी में भी यह पौधा जीवित रह सकता है। 
  • कम प्रकाश  में पत्तियों का रंग फीका होगा। 
  • इसकी ग्रोथ पर भी प्रभाव पड़ेगा। 
  • इसलिए इसको सुबह की हल्की धूप दिखाएं।
  • ज्यादा ठंड से पौधे को बचाना है। 
  • पौधे पर जमी धुल साफ करते रहें।
  • पौधे को बड़े गमले में न लगाएं। 
  • ये तने को अलग करके या कटिंग से लग जाता है।

ये भी है जरुरी-

 वेस्ट कार्डबोर्ड से बनाएं गार्डन के लिए बेस्ट खाद, सीखिए बनाने का तरीका

हर दिन बारिश के बाद गार्डन में भागकर करें ये काम, गार्डन बनेगा जन्नत

DIY और गमलाें पर कौन-सा लगाएं पेंट! एक्सपर्ट ने बताए लंबे समय तक चलने वाले कलर्स

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *