WhatsApp Group Join Now

Gond Katira-गोंद कतीरा से हर कोई वाकिफ है। सेहत के लिहाज से ये काफी अच्छा माना जाता है। बहुत से लोग गोंद कतीरा अलग-अलग तरीके से खाते हैं। हर बार की तरह यूनिक भारत आपके लिए स्पेशल लेख लेकर आया है। इसमें हम गोंद कतीरा के पौधों में डालने से क्या फायदे होते हैं और ये पौधों को कैसे हेल्दी रखता है, इसकी जानकारी देंगे। 

क्या होता है गोंद कतीरा (What is Gond Katira?)

  1. इसको “ट्रैगाकैंथ गम” भी कहा जाता है।
  2. ये नेचुरल रुप से पौधों से हमें प्राप्त होता है। 
  3. ये प्राकृतिक गाढ़ा पदार्थ होता है। 
  4. इसके पौधों से प्राप्त किया जाता है। 
  5. इसके औषीधीय गुण बहुत है। 
  6. इसका प्रयोग पौधों में भी काफी किया जाता है। 

पौधों में गोंद कतीरा प्रयोग करने के तरीके (Ways to use Gond Katira in plants)

बीज अंकुरण करने के लिए गोंद कतीरा का प्रयोग (Use of Gond Katira for seed germination)

बीजों को अंकुरित करने के लिए आप गोंद कतीरा का बेहतर इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए गोंद कतीरा का जेल बनाइए। आपको एक चम्मच गोंद कतीरा लेना है और इसको एक कप गुनगुने पानी में भिगोकर रात भर रखना है। सुबह होने पर इस घोल को छान लें और इसमें बीजों का 1-2 दिन के लिए भिगोकर रखें। इसके बाद आप बीज बोएं। गोंद कतीरा नमी बनाए रखने में सहयोगी है। 

कटिंग लगने में सहायता करता है गोंद कतीरा (Gond Katira helps in taking cuttings)

गोंद कतीरा रुटिंग हार्मोन की तरह भी काम करता है। आप कोई भी कटिंग लगाने जा रहे हैं, तो गोंद कतीरा से तैयार जेल में डूबोएं। जेल तैयार करने के लिए आपको एक चम्मच गोंद कतीरा लेना है और इसको एक कप पानी में 30 मिनट के लिए भिगोना है। उसके बाद इस घोल में आपको कटिंग 15 मिनट तक डूबोकर रखनी है। उसके बाद इसे नम मिट्टी में लगा दें। बता दें कि गोंद कतीरा कटिंग के सफल लगने की संभावना बढ़ाता है। जड़ों के विकास में ये मदद करता है। 

मिट्टी की गुणवत्ता सुधारता है गोंद कतीरा (Gond Katira improves the quality of soil)

गोंद कतीरा मिट्टी में जलधारण करने की क्षमता को बढ़ावा देता है। ये मिट्टी की गुणवत्ता में सुधार करने का काम भी करता है। मिट्टी में जब आप इसका प्रयोग करते हैं, तो सभी पोषक तत्वों को ये मिट्टी में जोड़कर रखता है। एक कप गोंद कतीरा को चार कप मिट्टी में मिलाएं और गमलों में डालें। आप पौधों के लिए मिट्टी तैयार करते समय भी इसका उपयोग कर सकते हैं।

गोंद कतीरा से लिक्विड फर्टिलाइजर बनाएं (Make liquid fertilizer from gond katira)

  1. गोंद कतीरा की आप लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार कर सकते हैं। 
  2. इसके लिए आपको 1 चम्मच गोंद कतीरा, 1 लीटर पानी में 24 घंटे के लिए भिगोकर रखना है।  
  3. इस घोल का प्रयोग आप नियमित रुप से पौधों में पानी देने के लिए कर सकते हैं।
  4. पानी में एक चम्मच इस घोल की मिलानी है, ज्यादा पौधे हैं, तो ज्यादा पानी और घोल मिलाएं। 
  5. गोंद कतीरा उर्वरक को धीरे-धीरे छोड़ता है, जिससे पौधों को पोषक तत्वों का एक स्थिर स्रोत मिलता है।
  6. हर प्रकार के पौधे में आप इसका प्रयोग बिना किसी भय के कर सकते हैं। 

ये भी है जरुरी-Gardening tips-बगीचे में करें ये शानदार प्रयोग, सुकून के साथ आएगा दोगुना मजा

घर पर फ्री में तैयार हो जाएगी कोकाेपीट, बस नारियल के छिलके मत फेंकना

WhatsApp Group Join Now

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *