हर घर में जैसे तुलसी का पौधा होना सामान्य है वैसे ही करी पत्ता का पौधा भी सभी के घर पर होता है। 

खाने के स्वाद को लाजबाव बनाने के साथ कई ओषधीय गुणों से परिपूर्ण होता है करी पत्ता का पौधा। 

बहुत लोगों की समस्या होती है कि उनके करी पत्ता का पौधा बार-बार सूख जाता है।

इसका  सबसे बड़ा कारण है पौधे को नियमित पानी नहीं देना है। पौधे को नम मिट्‌टी पसंद है। 

इसके साथ ही इस पौधे को प्रूनिंग पसंद है। इसकी पत्तियेां को तोड़ते रहें। हमेशा टहनी पर नीचे की पत्तियां पहले तोड़ें। 

इस पौधे को 50 डिग्री तापमान के दौरान शेड में रखें।हालांकि इस पौधे को धूप पसंद है। लेकिन इतनी गर्मी में यह जल सकता है। 

गर्मी में पाैधे की मल्चिंग करें। सर्दियों में पौधे को धूप में रखें। इस तरह पौधे को हर मौसम में बचाया जा सकता है। 

मिट्‌टी में पोष्टिकता की कमी भी इसका मुख्य कारण है। इसलिए 15 दिनों के अंतराल पर वर्मीकम्पोस्ट या गोबर खाद डालें

कई बार करी पत्ता के पौधे का सूखने का मुख्य कारण छोटा गमला होता है। पौधे के अनुसार रीपॉट करें। 

पौधे की समय-समय पर प्रूनिंग करें। कई पाधों के समूहों में रखें। इससे पौधे में नमी बनी रहती है।

इससे अधिक जानकारी के लिए लिंक पर क्लिक कर पूरा लेख पढ़ें।