करी पत्ता एक उपयोगी पौधा है। सब्जियों में प्रयोग के साथ औषधि का काम करता है।

बालों की ग्रोथ के लिए करी पत्ते का उपयोग किया जाता है। 

भोजन में इस्तेमाल करना हो या औषधि के रूप में प्रयोग करना हो, हमें अधिक पत्तों की जरूरत होती है। 

बहुत लोगों के यहां करी पत्ता तेजी से ग्राे नहीं करता। या फिर पत्तियों की संख्या कम होती है। 

ऐसे में हम करी पत्ता को हरा भरा रखने और घना करने के टिप्स बताएंगे।

करीपत्ता के लिए अच्छी जल निकासी वाली मिट्टी सबसे उपयुक्त होती है।

पौधे को हमेशा धूप में रखें। इसे धूप पसंद है। 

 नियमित रूप से पानी देना महत्वपूर्ण है। मिट्टी को सूखने न दें, लेकिन ज़्यादा पानी भी न दें।

साल में चार बार इसमें अच्छे से गोबर की खाद या अन्य जैविक खाद डालें।

प्रयोग में लेने के लिए पत्तों को हमेशा नीचे से तोडृना शुरू करें।

पौधे की समय-समय पर प्रूनिंग करते रहें। सूखी पत्तियों केा हटाते रहें।