Summer flowers-तरह-तरह के फूलों के पौधे लगान हर किसी को पसंद होता है। मौसम को देखकर ही लोग पौधों का चुनाव करते हैं। गर्मी के मौसम में पौधे मुरझा जाते हैं और फ्लावरिंग करना बंद कर देते हैं। इस मौसम में गार्डन सुना-सुना लगने लगता है।
आप चाहते हैं कि गर्मी के मौसम में आपका गार्डन फूलों से महकें तो ये लेख अंत तक जरुर पढ़ें। आज हम आपके लिए दस ऐसे फूलों की जानकारी लेकर आए हैं, जो गर्मी को आसानी से सहन कर लेते हैं और गर्मी में अच्छे फूल देते हैं।
ज्यादा गर्मी को सहन करने वाले 10 फूलों के पौधे-10 flowering plants that can tolerate high heat
गुड़हल-gudhal

गर्मी के मौसम में गुड़हल आप गार्डन में जरुर लगाएं। ये उच्च तापमान में भी अच्छी फ्लावरिंग करता है। आपको बस पानी और खाद का ध्यान रखना है। कई रंगों में फूल इस पौधे पर आते हैं। आप इसको आसानी से अपने घर के गार्डन में लगा सकते हैं।
बोगनवेलिया-bougainvillea
बोगनवेलिया ज्यादा गर्मी में फूल देने वाला पौधा है। सूरज की तेज किरणों से मुरझाने की बजाए ये फ्लावरिंग करता है। ये घर में कंटिग द्वारा आप आसानी से लगा सकते हैं। इसको बोनसाई लुक भी दे सकते हैं। कई रंगों में ये बेल के रुप में बढ़ने वाला पौधा आपको मिल सकता है।
ये भी है जरुरी-Vegetables- सब्जियों की ज्यादा पैदावार के लिए ऐसे बढ़ाएं मादा फूलों की संख्या
एक्सोरा-Exora

ये झाड़ीनुमा पौधा है, जिसपर गर्मी के मौसम में गुच्छों के रुप में फूल लगते हैं। ये भी आपको कई रंगों में मिल सकता है। गर्मी का मौसम पौधे के अनुकुल होता है। ये पौधा गर्मियों में काफी सुंदर नजर आता है।
गुलाब-Rose

गुलाब तो लगभग हर घर में होता है। बारहमासी फूल देने वाला ये पौधा है। इस मौसम में पौधे का बेहतर तरीके से रखऱखाव इसपर फूलों की संख्या बढ़ा देता है। ये कंटिग से आप आसानी से लगा सकते हैं।
एडेनियम-adenium

एडेनियम या डेजर्ट रोज भी गर्मियों में खिलने वाले फूलों की लिस्ट में शामिल है। ये काफी रंगों में मिलता है और केयर भी आसान है। इस पौधे को गर्मी का मौसम पसंद है। अधिकतर लोग इसको गर्मियों में ही गार्डन में लगाते हैं।
यूफोरबिया मिली या कांटो का ताज-Euphorbia Milli or Crown of Thorns
गर्मी को सहन करने वाला ये प्लांट होता है, जिसपर छोटे-छोटे कांटे लगे होते हैं। ये काफी आकर्षक फूलों वाला पौधा है। ये परमानेंट प्लांट है जो किसी भी सीजन में फूल देता है। इस प्लांट पर गर्मी के मौसम में अच्छी फ्लावरिंग होती है। ये कई रंगों में मिलता है।
ये भी है जरुरी-Rose care- गर्मी में गुलाब के पौधे से सैंकड़ों फूल लेने के टिप्स
लेन्टाना-Lantana

गर्मियों के मौसम में खिलने वाले फूलों की सूची में लेन्टाना का नाम शामिल है। इसपर छोटे-छोटे गुच्छे के रुप में फूल खिलते हैं।ये फूल तितलियों और मधुमक्खियों को आकर्षित करते हैं। आप इसको गार्डन में जरुर लगाएं। ये कई रंगों में मिलते हैं।
चांदनी प्लांट-Chandni Plant

चांदनी प्लांट से सफेद रंग के छोटे-छोटे फूल आते हैं। ये हर मौसम में फूल देने वाला प्लांट है। तेज गर्मी को भी ये प्लांट सहन कर लेता है। आप इस प्लांट को अपने गार्डन में बेझिझक लगा सकते हैं।
अलामांडा प्लांट-allamanda plant

अलमांडा काफी सुंदर फूलों वाला पौधा है। इसपर पीले रंग क फूल खिलते हैं, लेकिन कई बार इनका रंग नारंगी या बैंगनी भी होता है। गर्मियों के दौरान इसपर बहुत सारे फूल खिलते हैं। आप इसको गार्डन में जरुर लगाएं।
ऑरेंज ट्रम्पेट क्रीपर-Orange Trumpet Creeper
ऑरेंज ट्रम्पेट क्रीपर भी गर्मियों के मौसम में खिलने वाला फूल है। तेज गर्मी में भी ये फूलों से लदा रहता है। इसको तेज गर्मी पसंद है। इसपर खिलने वाले फूल तितलियों और मधुमक्खियों को लुभाते हैं। आप इसको गार्डन में जरुर लगाएं।
ये भी है जरुरी-MOGRA PLANT- गर्मी में फूलों से लदेगा मोगरा दें ये घर पर बनी स्पेशल खाद
नोट- ये जानकारी आपको कैसी लगी है कमेंट करके अपनी राय और सुझाव जरुर दीजिए। आपको अन्य किसी विषय पर जानकारी चाहिए है तो कमेंट करके हमसे संपर्क कीजिए। द यूनिक भारत से जुड़े रहने के लिए धन्यवाद।

