क्या आपके पौधे पर भी फल बनने से पहले फूल टूट जाते हैं। 

अधिकतर लोगों के आगे ये समस्या आती है। 

दरअसल आपके पौधे को बहुत से माइक्रो न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है। 

जिनमें से  बोरॉन माइक्रो न्यूट्रिएंट्स इन फलदार पौधों के लिए जरूरी है। 

बोरोन आवश्यक सूक्ष्म पोषक तत्व है  यह फलों के उत्पादन को बढ़ाता है।

बोरोन पराग नली  का विकास करता है, जो परागण प्रक्रिया के लिए आवश्यक है। 

बोरोन बीज के विकास और परिपक्वता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। 

 फूल अधिक बीज का उत्पादन करेंगे, जिसके परिणामस्वरूप अधिक फल लगेंगे।

बोरोन रोगों और कीटों के प्रतिरोध को बढ़ाता है, जिससे पौधे स्वस्थ रहते हैं

बाजार में बोरोन के कई फर्टिलाइजर उपलब्ध हैं।  जिनमें बोरोन 20 ले सकते हें। 

इसका इस्तेमाल फलों व सब्जियों पर किया जाता है।