एप्सम सॉल्ट का प्रयोग लोग बागवानी में बेहद करते हैं। पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए बेहद जरुरी तत्व होता है। 

एप्सम सॉल्ट प्राकृतिक रुप से पाया जाने वाला खनिज है, जिसमें मैग्निशियम और सल्फर पाया जाता है।

एप्सम सॉल्ट का प्रयोग पौधों में बहुत अच्छे तरीके से लोग करते हैं, इससे मिट्टी में पोषक तत्वों की कमी पूरी होती है। 

पौधों की पत्तियों को ये चमकीला और घना बनाता है। पत्तियां नहीं आ रही या कम है तो एप्सम सॉल्ट का छिड़काव करें। 

पौधे पर फूल नहीं आ रहे हैं, तो भी आप इसका छिड़काव कर सकते हैं। ये फूलों की संख्या में बढ़ोतरी के साथ आकार बढ़ाता है। 

इसके प्रयोग से पौधे रोग और कीटों से बचे रहते हैं और पौधों की ग्रोथ रुकने पर ये डालना अच्छे रिजल्ट देता है। 

इसका प्रयोग करने के लिए दो से तीन कप पानी में एक चम्मच एप्सम सॉल्ट डालना है और इसको अच्छी प्रकार से घोलना है। 

एप्सम सॉल्ट का घोल आप पौधे के गमले में भी डाल सकते हैं या इसका छिड़काव भी पौधों में किया जा सकता है। 

एप्सम सॉल्ट आप पौधों में महीने के अंतराल में जरुर डालें। ये पौधों के विकास के लिए बहुत जरुरी तत्व मिट्टी को देता है। 

एप्सम सॉल्ट आप मार्केट से खरीद सकते हैं या फिर इसको मंगवाने का ऑनलाइन माध्यम भी काफी अच्छा है।  

आपको विषय पर ज्यादा जानकारी चाहिए तो लिंक पर क्लिक करें। ज्यादा जानकारी के लिए जुड़े रहिए द यूनिक भारत के साथ।